सोमवार, 28 जून 2010

भारत प्रश्न मंच भाग-२ परिणाम

                                             
आप सभी लोगो को मेरा नमस्कार. मै आशीष मिश्रा आप लोगों के समक्ष भारत प्रश्न मंच भाग-२ का परिणाम लेकर हाजिर हूँ.

प्रथम प्रश्न का उत्तर है-
   दिखाए गये पर्वत पर माँ शारदा माता (मैहर वाली देवी) का मंदिर है, जो मध्य प्रदेश के सतना जिले के मैहर मे है. इस के बारे मे श्री प्रकाश जी ने एक सुन्दर कमेंट भेजा था. जिसे मै आप लोगो 
की जानकारी के लिये यहाँ दे रहा हूँ-
My Photo
मैहर भारत के मध्य प्रदेश राज्य के सतना जिले के अनतरगत एक धार्मिक स्थल है. यह मां शारदा मन्दिर के लिए जाना जाता है. यह मन्दीर एक त्रिकुत पर्वत पर स्तिथ है 

मैहर शब्द कि उत्पत्ति माए हार से हुए जिसका अर्थ है मा का हार ।

उत्पत्ति 

पुरनिक कथा के अनुशर राजा दक्ष प्रजापति जो अन्य प्रजापतियों के समान ब्रह्मा जी ने अपने मानस पुत्र थे । दक्ष प्रजापति की सोलह कन्याये थी जिनमें से स्वाहा नामक एक कन्या का अग्नि का साथ, सुधा नामक एक कन्या का पितृगण के साथ, सती नामक एक कन्या का भगवान शंकर के साथ, और शेष तेरह कन्याओं का धर्म के साथ विवाह हुआ। धर्म की पत्नियों के नाम थे - श्रद्धा, मैत्री, दया, शान्ति, तुष्टि, पुष्टि, क्रिया, उन्नति, बुद्धि, मेधा, तितिक्षा, द्वी और मूर्ति। ुराणों के अनुसार सती के शव के विभिन्न अंगों से बावन शक्तिपीठो का निर्माण हुआ था। उन्हि मे से एक शक्ति पीथ मैहर भी है जन्ह पर मा शक्ति का हार गिर था । इसके पीछे यह अन्तर्पथा है कि दक्ष प्रजापति ने कनखल (हरिद्वार) में `बृहस्पति सर्व' नामक यज्ञ रचाया। उस यज्ञ में ब्रह्मा, विष्णु, इंद्र और अन्य देवी-देवताओं को आमंत्रित किया गया, लेकिन जान-बूझकर अपने जमाता भगवान शंकर को नहीं बुलाया। शंकरजी की पत्नी और दक्ष की पुत्री सती पिता द्वारा न बुलाए जाने पर और शंकरजी के रोकने पर भी यज्ञ में भाग लेने गयीं। यज्ञ-स्थल पर सती ने अपने पिता दक्ष से शंकर जी को आमंत्रित न करने का कारण पूछा और पिता से उग्र विरोध प्रकट किया। इस पर दक्ष प्रजापति ने भगवान शंकर को अपशब्द कहे। इस अपमान से पीड़ित हो, सती ने यज्ञ-अग्नि पुंड में कूदकर अपनी प्राणाहुति दे दी। भगवान शंकर को जब इस दुर्घटना का पता चला तो क्रोध से उनका तीसरा नेत्र खुल गया। भगवान शंकर के आदेश पर उनके गणों के उग्र कोप से भयभीत सारे देवता और त्र+षिगण यज्ञस्थल से भाग गये। वीरभद्र ( जो भगवान शंकर के गण है ) ने दक्ष प्रजापति का सिर भी काट डाला। बाद में ब्रह्मा जी की प्रार्थना करने पर भगवान शंकर ने दक्ष प्रजापति को उसके सिर के बदले में बकरे का सिर प्रदान कर उसके यज्ञ को सम्पन्न करवाया। भगवान शंकर ने यज्ञपुंड से सती के पार्थिव शरीर को निकाल कर कंधे पर उठा लिया और दुःखी हो इधर-उधर घूमने लगे। तदनन्तर जहाँ-जहाँ सती के शव के विभिन्न अंग और आभूषण गिरे, वहाँ बावन शक्ति पीठो का निर्माण हुआ। (अगले जन्म में सती ने हिमवान राजा के घर पार्वती के रूप में जन्म लिया और घोर तपस्या कर शिवजी को पुन पति रूप में प्राप्त किया।) "अंग या आभूषण" अर्थात, सती के शरीर का कोई अंग या आभूषण, जो श्रीविष्णु के द्वारा सुदर्शन चक्र से काटे जाने पर पृथ्वी के विभिन्न भागों में गिरा, व अज वह भाग पूज्य है, और शक्तिपीठ कहलाता है। 


दुसरे प्रश्न का उत्तर है-
   जिस फिल्म के सन्दर्भ मे प्रश्न पुछा गया था उस फिल्म का नाम ज्वार भाटा है. जो दिलीप कुमार की पहली फिल्म थी.

और तीसरे प्रश्न का उत्तर है-

    दिखाया गया रेल्वे स्टेशन मैसुर का है.                                                                                                       

अब बारी है विजेता के घोषणा की,
       भारत प्रश्न मंच भाग-२ के विजेता है- श्री प्रकाश गोविंद जी (70+50+20=140)


आपको यह प्रमाण पत्र सहर्ष प्रदान किया जाता है                                                                                  
                                                                       

सभी प्रश्नों का उत्तर देने वाले अन्य है-
My Photo
सुश्री अल्पना वर्माजी (50+50=100)
My Photo
श्री Darshan Lal Baweja (35+50=85)
         My Photo                                                                                                                                            
    सुश्री Indu Arora (35+50=85)

इस प्रतियोगिता में शामिल होने एवं मंच का उत्सह वर्धन करने के लिये मै इन्हे भी धन्यवाद देता हूँ-
श्री माधव

श्री रजनीश

श्री सत्य गौतम

श्री Surendra Singh Bhamboo

श्री सुज्ञ

आयोजक की कलम से

उत्तर प्रकाशित करने मे देरी हुई इसके लिये मै आप लोगो से क्षमा चाहता हूँ. लेकिन मै भी क्या करूँ इंद्र देव आज मालवा पर मेहरबान हुए और हमारे मोबाईल का नेट्वर्क गायब कर दिया. वैसे बहोत खुशी हुई आज इन्द्र देव भी मेहरबान और उत्तरो की संख्या मे भी इजाफा. सभी विजेताओं को ढेर सारी बधाईयाँ स्वीकृत हों.
    एक विशेष अनुरोध भी करना चाहता हूँ कृपया अगली बार से सभी प्रश्नो का उत्तर अलग-अलग टिप्पणीयों मे दे. सभी प्रश्नो का एक साथ दिया गया उत्तर मान्य नही होगा. मुझे विश्वास है कि आप इसमे सहयोग करेंगे.जय श्री कृ ष्ण

रविवार, 27 जून 2010

भारत प्रश्न मंच भाग-२



                                                                                                                                                                                              
आप सभी गणमान्यों का भारत प्रश्न मंच पर स्वागत है.                                                             



आज का पहला प्रश्न है-
नीचे दिये गये चित्र में जो पर्वत है उसके ऊपर स्थित मंदिर किस देवी या देवता को समर्पित है. इसके साथ ही यह बताइये कि यह कहाँ स्थित है.




आज का दुसरा प्रश्न है-
  नीचे लिखी गयी बातें किस फिल्म से संबंधित है-

"इस फिल्म में मृदुला रानी ने काम किया था, इस फिल्म का अभिनेता एक मुस्लिम था. यह फिल्म भारत की स्वतंत्रता से पहले  रिलीज हुई थी. इस फिल्म के अभिनेता ने अपने वास्तविक जीवन मे उस लड़की से शादी की जिसकी उम्र उससे आधी थी. इस फिल्म में काम करने वाले अभिनेता की यह पहली फिल्म थी "



और आज का तीसरा प्रश्न जो कि अतिरिक्त अंक हेतु है


इस रेलवे स्टेशन का क्या नाम है.                                                                                                           


                                                                                                                                            

मंगलवार, 22 जून 2010

समय कीमती है, पर आपके जीवन से ज्यादा नहीं..........

जी हाँ ये बिल्कुल सच है, आज जब मै कालेज गया था, तब त्रिमुर्ती नगर धार में मैने देखा कि आज ट्रेफिक व्यवस्था काफी सुधरी हुई थी और पास में ही यातायात पुलिस के द्वारा चौराहे पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था जिसका उद्देश्य सिर्फ़ एक था जीवन के इस संघर्षमय जीवन मे कहीं आप खुद को ना खो दो. प्रदर्शनी काफी अच्छी थी इसलिये इसे अनुमती लेकर आपके लिये भी लाया ताकि आप भी कुछ सिख सके.


























                                                      



मै जानता हूँ कि आप लोग समझदार है और उपर बताये गये सभी नियमों को जानते हैं लेकिन इस दौड़-भाग की जिंदगी में आप भी लोगो से आगे ही चलना चाहते होंगे, लेकिन कभी इनका परिणाम बहोत बुरा हो सकता है. हो सकता है इस जल्दबाजी मे दूसरों को बेसहारा कर दें, या फिर अपनों को बेसहारा कर दें. याद रखिये जब आप घर से बाहर निकालते है तो कई आँखें आपके इन्तजार मे लगी होती है. कुछ मासुम आँखें और कुछ आप की नजरों से देखने वाली आँखें. इसलिये आप जिंदगी के दौड़ मे दौड़ें पर पुरी सुरक्षा के साथ. अन्यथा परिणाम बहोत बुरा हो सकता है-












                                                           
                                                        



धार शहर में यातायात पुलिस का यह कार्य अत्यंत सराहनीय रहा  प्रिंट मिडिया वालो ने भी इस सम्बन्ध में जानकारी ली. उपरोक्त जानकारी यातायात प्रभारी श्री सुनील तालान एवं श्री कैलाश जी ने प्रदान की.

ASHISH MISHRA





सोमवार, 21 जून 2010

भारत प्रश्न मंच भाग-१ परिणाम



आदरणीय स्वज़नो का मेरा नमस्कार स्वीकृत हो. सर्वप्रथम तो मै आप सभी का आभार व्यक्त करता हूँ कि आप ने मेरे द्वारा की गयी मेहनत को इस प्रतियोगिता मे भाग लेकर सफल किया.


भाग- के प्रश्नो का उत्तर है-
पहले प्रश्न का उत्तर-


दिया गया चित्र श्री सत्या साई सुपर स्पेशलीटी अस्पताल या sri sathya sai institute of higher medical sciences का है. जो आंध्रप्रदेश के अनंत्पुर जिले के पुत्तपर्थी मे है. श्री सत्य साई बाबा को शिरडी के साई बाबा का अवतार माना जाता है और लोग उन्हे भगवान की तरह पूजते है. मै ये नही जानता कि श्री सत्या सई बाबा, शिरडी के साई बाबा के अवतार है या नही, लेकिन इतना जरुर जानता हूँ कि इंसान के अच्छे कर्म उसे जरुर भगवान बना देते है. सत्या साई बाबा के द्वारा किये जा रहे कार्य निशंदेह उन्हे भगवान दर्जा देने लायक है क्योकि इन्होने ये जो अस्पताल बनाया है वह पुर्णतः निःशुल्क है. इसके अतिरिक्त श्री सत्या साई बाबा के द्वारा अन्य कई कार्य कराये गये हैं जैसे- नि:शुल्क शिक्षा, जल परियोजना आदि के लिये कार्य कराए गये है

इस सम्बंध मे अतिरिक्त जानकारी के लिये यहाँ क्लिक करे                                                                                                                                 


  दुसरे प्रश्न का उत्तर है- डॉ. मनमोहन सिंह                             


और अतिरिक्त अंक के लिये पुछे गये प्रश्न का उत्तर हैअंगूर


अब बारी है विजेता के घोषणा की- 
तो भारत प्रश्न मंच भाग- के विजेता है- श्री प्रकाश गोविंद जी  ५०+२०(विजेता अंक) अंको के साथ
महोदय भारत प्रश्न मंच भाग - का विजेता बनने पर आपको हार्दिक शुभकामनाएँ. इसके साथ ही आपको यह प्रमाण पत्र सहर्ष प्रदान किया जाता है.



सभी प्रश्नो का उत्तर देने वालों मे अन्य है-

सुश्री अल्पना वर्मा जी
 आपको पूरे ५० अंक प्रदान किये जाते है.                                                                  

प्रश्नों का उत्तर इन्होने भी दिया
                                     
My Photo
सुश्री Indu Arora - ३५ अंक

My Photo
    श्री Darshan Lal Baweja - ३५ अंक



इस प्रतियोगिता को सफल बनाने एवं हमारा उत्साह वर्धन करने के लिये मै इन्हे भी धन्यवाद देता हूँ
श्री दिगम्बर नासवा





सभी विजेताओं एवं प्रतिभागीयों को शुभकामनाएँ एवं धन्यवाद. आप लोगो ने इस प्रतियोगिता मे भाग लेकर मेरी मेहनत को सफल किया. मै आप सभी लोगों से छोटा हूँ और इतने बड़े संसार मे अनुभव मे भी छोटा हूँ, इस कारण से संभव है कि मुझसे कुछ त्रुटियाँ हुई हों जिसके लिये मै आप लोगों से क्षमा याचना करता हूँ. मुझे पुर्ण विश्वास है कि भविष्य मे भी आप लोगो का सहयोग मेरे साथ बना रहेगा. यदि इस प्रतियोगिता मे किसी भी प्रकार की कोई कमी, त्रुटि हो, या फिर इसे और अच्छा बनाने के लिये आप के पास कोई सुझाव हो तो आप निसंकोच  
बताएँ. आप लोगों के मार्गदर्शन की जरुरत मुझे हमेशा बनी रहेगी. आने वाले रविवार को पुनः नये प्रश्नों के साथ आपकी सेवा में हाजिर रहूँगा, तब तक के लिये आप मुझे इजाजत दे 
   जय श्री कृष्ण.                                      



             






रविवार, 20 जून 2010

भारत प्रश्न मंच भाग-१



                












नमस्कार दोस्तों आप सभी का इन्तजार खत्म हो गया और आज से शुरु होने जा रहा है- "भारत प्रश्न मंच". प्रश्न मंच के नियमो को मैने पहले ही बता है किन्तु जिन लोगो ने अभी ये नियम नहीं पढ़े है वो यहा क्लिक कर पहले नियम जरुर पढ़ ले. इससे आपको सुविधा होगी.




तो लीजिये शुरु करते हैं- भारत प्रश्न मंच की पहली कड़ी




आज का पहला प्रश्न-
नीचे दिये गये स्मारक को देखकर बताइये कि ये कौन सा स्मारक है और ये कहां स्थित है-









आज का दुसरा प्रश्न है-
नीचे दी गयी बातें किसके सम्बन्ध मे लिखी गयी हैं अर्थात आपको उस व्यक्ति का नाम बताना है जिसके सम्बंध मे निम्न बाते कही जा रही है.
" इनका जन्म २६ सितम्बर को अविभाजित भारत मे हुआ था. ये पंजाब विश्वविद्यालय मे अध्यापक के रुप मे कार्य कर चुके हैं. इन्होने आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से डी. फिल. भी किया है. ये भारत के वाणिज्य मंत्रालय में आर्थिक सलाहकार के तौर पर नियुक्त किये गयेइसके तुरंत बाद उन्हें वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार बनाया गया."




और आज अतिरिक्त अंक के लिये प्रश्न है-