![]() भारत प्रश्न मंच भाग - २० परिणाम इस भाग में हमने आपसे जिस चित्र के सन्दर्भ में पूछा था वो इंदौर में स्थित अन्नपूर्णा माता का मंदिर है जिसका प्रवेश द्वार मीनाक्षी मंदिर के गोपुरम की तरह बना है इस मंदिर के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें ![]() अन्नपूर्णा मंदिर इंदौर दूसरे प्रश्न का उत्तर है - हैदराबाद पहला स्थान ![]() अंक-५० दूसरा स्थान ![]() अंक-५० तीसरा स्थान ![]() अंक-५० १. श्री उपेन्द्र जी २. श्री शेखर सुमन जी प्रश्न मंच का उत्साह वर्धन करने के लिए मै गजेन्द्र सिंह जी , ओशो रजनीश जी , डॉ. दिव्या श्रीवास्तव जी एवं सुरेन्द्र भाम्बू जी,विजय कर्ण जी का आभार व्यक्त करता हूँ . अगले आयोजन के सन्दर्भ में मै थोडा अनिश्चित हूँ इसलिए आगे का क्लू नहीं दे रहा हूँ . इस बार का प्रश्न कठिन होने के कारण क्षमा प्रार्थी भी हूँ . |
|---|
रविवार, 21 नवंबर 2010
भारत प्रश्न मंच भाग - २० परिणाम
शनिवार, 20 नवंबर 2010
भारत प्रश्न मंच भाग-20
आज का पहला प्रश्न
नीचे दिखाए गए स्थान का क्या नाम है और ये कहाँ स्थित है ?

हिंट 1 - ये मध्य भारत में है
हिंट २ - चिट्ठाजगत के एक जाने माने ब्लोगर यहाँ रहते हैं, लट्ठ लिए रहते है
आज का बोनस अंक के लिए सवाल है -
आज का बोनस अंक के लिए सवाल है -
अगस्त २०१० में किस शहर में अंतर्राष्ट्रीय गणित सम्मलेन का आयोजन हुआ था ?
आप प्रश्नों के उत्तर कल रात के ८ बजे तक दे सकते हैं
विशेष सूचना - भारत प्रश्न मंच का आयोजन अब प्रति रविवार को दस बजे किया जाएगा
सोमवार, 15 नवंबर 2010
भारत प्रश्न मंच भाग-१९ परिणाम
![]() पिछली बार हमने पहले प्रश्न में चार व्यक्तियों के फोटो दिखाये थे, जो कि गायक थे. और उस प्रश्न का सही उत्तर है- १. हेमंत कुमार जी- अपनी क्लासिक आवाज के लिये जाने जाने वाले हेमंत कुमार जी का पुरा नाम हेमंत कुमार मुखोपाध्याय था. हेमंत जी का जन्म १६ जुन १९२० को वाराणसी में हुआ था. । अपने करियर के आरंभ में उन्हेने साहित्यिक रचनाए की थी जिसके बाद वे संगीत से जुड़ गए. इनके बारे में अधिक जानने के लिये यहाँ क्लिक करें. इनका गाया हुआ एक गीत भी सुनिये- इनका गाया हुआ एक गीत- ३.महेंद्र कपूर इस गायक को भला कौन नहीं पहचानेगा. इनके गाये हुए गीतों की तारिफ करना भी मुश्किल है. इनके बारे मे अधिक जानकारी के लिये यहाँ क्लिक करें. इनका गाया हुआ एक प्रसिद्ध गीत सुनिये- ४. किशोर कुमार इनका एक बहुत पुराना गीत आप लोगों के सामने पेश है- हमारे बोनस सवाल का उत्तर है- अमिताभ बच्चन जी को उनका यह नाम प्रकृति के सूकुमार कवि सुमित्रानंदन पंत जी ने दिया था. आइये विजेताओं की लिस्ट पर नजर डालते हैं- भारत प्रश्न मंच भाग-१९ की विजेता लिस्ट प्रथम स्थान ![]() अंक-५० ![]() श्रीमान बंटी चोर जी अंक-५० तृतीय स्थान अंक-५० चतुर्थ स्थान अंक-५० पंचम स्थान अंक-५० छ्ठा स्थान अंक-५० सातवाँ स्थान आठवाँ स्थान ![]() अंक-५० नवाँ स्थान ![]() श्री जमीर जी अंक-५० दसवाँ स्थान |
|---|

रविवार, 14 नवंबर 2010
बाल दिवस विशेष.........अंजाना पथ नन्हे कदमों का
पथरीले राहों पर
नंगे पाँव
एक नन्हा कदम
जो कोमल नहीं है
वक्त ने जिसे पत्थर कर दिया
निकलता है
ढूँढने अपना सुरज
एक रोशनी को पाने
जो उसकी भुख
शांत कर सके
वह खोजता है दिन भर
अपने हिस्से की रोटी
कभी आग में तपकर
कभी पत्थरों को उठाकर
कभी हाथों में
बंडल लिये अखबारों का
वह घुमता है उन चौराहों पे
जहाँ जिंदगी
घिरी रहती है, मौत के पहियों से
वह घुमता है उन गलियों में
जहाँ रहते हैं
समाज के ठेकेदार
उनकी नजरें क्रुरता भरी
घुरकर भगाती हैं उसे
वह हर चेहरे की तरफ
देखता है कुछ आश लेकर
पर दुत्कार सहता हुआ
लफ्जों को बंद रखकर
उस रास्ते पर
जहाँ उसकी जिंदगी
दिखती है बोझों तले
ना डॉक्टर, ना इंजीनियर
ना वकील के ख्वाब
उसका तो ख्वाब
रह जाता है
बस भुख मिटाने के लिये
ये दुनिया चूर है
अपनी दुनिया में
वह नहीं देख पाती
एक दूसरी दुनिया
जो अंजान है
ना जाने कितनी खुशियों से
स्कूलों की चारदिवारी से
जब निकलते हैं
नव वसन में
कांधे पे बैग
हाथों मे बॉटल लिये
मुस्कुराते फूल
उसका मन
लालच भरी नजरों से
हाथों मे लिये
फावड़े को देखकर
शाम ढलते ही लौटता है
उस आशियाने की तरफ
जो खुद उसका नहीं
कुछ युं ही
दौड़ रहा है वो
अंजाने पथ पर...........
आशीष मिश्रा
चित्र गूगल सर्च से साभार
शनिवार, 13 नवंबर 2010
भारत प्रश्न मंच भाग-१९
| भारत प्रश्न मंच की उन्नीसवीं कड़ी में आपका हार्दिक अभिनंदन है आज का प्रश्न है- नीचे दिखाये गये चित्र में चार व्यक्ति हैं आपको इनके नाम बताने हैं हिंट- इनके गाये गीतों को कौन भुल सकता है अमिताभ बच्चन को उनका यह यह नाम किसने प्रदान किया ? है ना आसन से प्रश्न :-) और हाँ पहले प्रश्न में एक व्यक्ति का सही नाम बताने पर ७.५० अंक आप प्रश्नों के उत्तर कल रात के ८:०० बजे तक दे सकते हैं इस पहेली के परिणाम का प्रकाशन सोमवार को शाम ७:०० बजे किया जाएगा |
|---|
सदस्यता लें
संदेश (Atom)










