गुरुवार, 27 मई 2010

ज्ञान सुधा 1

नमस्कार आप लोगो को सामान्य ज्ञान से जुड़े रहने के लिए एक नई कड़ी शुरू करने जा रहा हूँ जिसका नाम है ज्ञान सुधा. यहाँ मेरी कोशिश यह रहेगी की आप लोगो के सामान्य ज्ञान को बढ़ाने के लिए मै प्रश्नों का संग्रह लाऊंगा जो कई प्रतियोगी परीक्षाओ में उपयोगी होंगी.  आप लोगो का सहयोग अपेक्षित  है . आज का विषय है  इतिहास -

                                          
१."सत्यमेव जयते" किस उपनिषद से लिया गया है ?
२.अलाई दरवाजा किसका मुख्य द्वार है?
३.शिवाजी को "राजा"  की उपाधि किसने प्रदान की ?
४. अवध का अंतिम नवाब कौन था ?
५.लोर्ड वेलेजली के साथ सबसे पहले सहायक संधि किस राज्य के शाशक ने की ?
६."मिताक्षर" एवं 'दायभाग" का सम्बन्ध किस विधा से है ?
७.द्वितीय बौद्ध संगिनी का आयोजन किस शासक ने करवाया था ?
८.मध्य कालीन किस शहर को "शिराज-ए-हिंद' कहा जाता है ?
९.किस अंग्रेज ने सर्वप्रथम "भागवद गीता" का हिंदी में अनुवाद किया था ?
१०.कनिष्क ने किस धर्म को राजाश्रय प्रदान किया था
?
उत्तर इस प्रकार है-
१.मुण्डक उपनिषद 
२.क़ुतुब मीनार का
३.औरंगजेब ने
४.वाजिद अली शाह 
५.हैदराबाद के निजाम ने 
६.कौटुम्बिक विधा से 
७.कालाशोक ने
८.जौनपुर
९.चार्ल्स विल्किंस ने
१०.बौद्ध 
शब्दों में हुई त्रुटियों के लिए क्षमाप्रार्थी हूँ

2 टिप्‍पणियां:

  1. ये तो गलत बात है !!
    हम प्रश्न पढते गये और उत्तर लिखते रहे और फिर देखा कि उत्तर भी नीचे दिया हुआ है.
    बताइये हमारी बुद्धिमत्ता धरी की धरी ही रह गयी न !!
    खैर, आपको ज्ञान सुधा की इस सरोवर को बहाने की शुभकामनाएं.

    जवाब देंहटाएं
  2. इ गुरु जी इस माध्यम से आपके प्रश्नों के उत्तर भी चेक हो गए
    टिपण्णी देने के लिए धन्यवाद

    जवाब देंहटाएं