रविवार, 25 जुलाई 2010

भारत प्रश्न मंच

तकनीकी कारणों से आज प्रश्न मंच का अयोजन नहीं किया जा रहा है.
इसके लिये हमे खेद है.

सोमवार, 19 जुलाई 2010

                                                            


सभी लोगो को मेरा नमस्कार मै आशीष मिश्रा हाजिर हूँ आप सभी लोगों के समक्ष भारत प्रश्न मंच भाग-५ का परिणाम लेकर

पिछ्ली बार के सभी प्रश्न माण्डव से संबंधित थे. जिसका कारण यह है कि इस प्यारी जगह पर मुझे पहली बार जाने का मौका मिला. वास्तव मे मुझे अंदाज ना था कि यह जगह इतनी खुबशुरत है.
पहले प्रश्न का उत्तर है-
ये वही जगह है जहाँ से रानी रुपमती माँ नर्मदा के दर्शन किया करती थी. यानी रुपमती महल



दुसरे प्रश्न का उत्तर है-
आनंद नगरी माण्डु को ही कहा जाता है.

तीसरे प्रश्न का उत्तर है-
दिखाया गया फल माण्डव की मशहूर इमली है.

भारत प्रश्न मंच भाग-५ की विजेता है- श्री प्रकाश गोविन्द                                                                       


सभी प्रश्नो का उत्तर देने वालो मे अन्य है-
१.सुश्री अल्पना वर्मा
२.श्री दर्शन लाल बवेजा
३.सुश्री इंदु अरोड़ा

प्रश्नों का उत्तर इन्होने भी दिया-
सुश्री Archana
सुश्री ADITI CHAUHAN
श्री Surendra Singh Bhamboo
श्री कृष्ण चन्द्र दूबे
पं.डी.के.शर्मा"वत्स"
पं.डी.के.शर्मा"वत्स"


मेरे exams थोड़ा पास मे आ गये है. इसलिये मै यहाँ विशेष ध्यान नही दे पा रहा हूँ, लेकिन इस बारिश मे प्रश्नों की बौछार जारी रहेगी.
सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ

रविवार, 18 जुलाई 2010

भारत प्रश्न मंच भाग-५


                                             

सभी लोगों को रविवार की इस सुबह का नमस्कार भारत प्रश्न मंच आप लोगो के लिये एक बार पुनः प्रश्नो की बौछार लाया है.

आज का पहला प्रश्न है-
नीचे दिखाया गया स्थान कौन सा है और यह कहाँ स्थित है.
                                                          
                                                                                
आज का दुसरा प्रश्न है-
"the city of joy"  म.प्र. के किस स्थान को कहा जाता है.                                                                                                                            
और आज का बोनस अंक के लिये सवाल है-
नीचे चित्र मे कौन सा फल दिखाया गया है-
                                                                                  
                                                                                         
             कृपया सभी प्रश्नों का उत्तर अलग-अलग टिप्पणीयों में दें                                                                   

सोमवार, 12 जुलाई 2010

भारत प्रश्न मंच भाग-४ परिणाम



                                    

सभी लोगो को मेरा नमस्कार भारत प्रश्न मंच का परिणाम लेकर मै आशीष मिश्रा आप लोगों के समक्ष हाजिर हूँ. 
पहले प्रश्न का उत्तर है-
चित्र मे जिस जल प्रपात के बारे मे पुछा गया था उसका नाम दूध सागर है. जो गोवा एवं कर्नाटक के बॉर्डर पर है.


आदरणीय श्री प्रकाश गोविंद जी की टिप्पणी आप लोगो के समक्ष है-

भारत के पश्चिमी घाट के पश्चिम किनारे पर स्थित गोवा एक छोटा राज्य है। 30 मई, 1987 को इसे राज्य का दरजा दिया गया। गोवा की राजधानी है पणजी। इस शहर के एक तरफ़ मांडवी नदी बहती है और दूसरी तरफ़ समुद्र है,

सैलानियों में गोवा की लोकप्रियता की यूं तो तमाम वजहें थी हीं, लेकिन अब इको टूरिज्म ने वहां की खूबसूरती में एक नया आयाम जोडा है। गोवा ने अपने समुद्र तट, कैसिनो, चर्च आदि की भव्य खूबसूरती में इको टूरिज्म भी शामिल कर लिया है। इससे यहां आने वाले सैलानियों की संख्या में एक नया वर्ग और जुड गया है। इको टूरिज्म यानि एक तरह से कुदरती पर्यटन स्थल। जहां प्रकृति के साथ इंसानी दखल कम से कम हो, जहां की प्राकृतिक रचना वैसे ही संभाली गई हो जैसी प्रकृति ने हमें दी थी, जहां पर्यावरण का संतुलन न बिगडा हो।
Doodhsagar Railway Station by (Old Man).
गोवा के इस इको-टूरिज्म नक्शे में शामिल हैं-भगवान महावीर वाइल्ड लाइफ सैंक्चुअरी या जिसे पहले कहा जाता था मोलेम नेशनल पार्क। गोवा की राजधानी पणजी से साठ किमी की दूरी पर यानि पणजी-बेलगाम नेशनल हाइवे पर यह वन्य जीव अभयारण्य 107 वर्ग किलोमीटर इलाके में फैला है, जहां उंचे पहाड भी हैं, और गहरी घाटियां भी। पक्षियों को देखना जिन्हें भाता हैं, उनके लिए यह स्थान सटीक है। यहां पक्षियों और जंगली जानवरों की कई किस्मों के नजारे बेहद नजदीक से देखे जा सकते हैं। यहां से महज एक घंटे की दूरी पर है दूधसागर फॉल्स जिसकी ख्याति दूर-दराज तक फैली हैं। 


मडगाँव से ४० कि.मी. दूर सह्याद्रि घाटी में है- दूध सागर जल प्रपात। केवल रेल से ही यहाँ पहुँचा जा सकता है। पर्वत शिखर से झरता फेनिल जल-प्रवाह दूध-धारा का भ्रम पैदा करता है। यहाँ पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है और घंटों बैठे-बैठे लोग इस मनोरम नयनाभिराम दृश्य का अवलोकन कर रोमांचित होते रहते हैं। 

दूसरे प्रश्न का उत्तर है-

अभिनेता का नाम राज कुमार है.                                                                                                         
तीसरे प्रश्न का उत्तर है-

वाराणसी                                                                                                                                               
भारत प्रश्न मंच भाग-४ के विजेता है- श्री Darshan Lal Baweja

आप को ढेर सारी शुभकामनाएँ साथ ही आपको यह प्रमाण पत्र सहर्ष प्रदान किया जाता है.             
सभी प्रश्नों का उत्तर देने वाले अन्य हैं-
१. श्री प्रकाश गोविन्द

My Photo
२. सुश्री अल्पना वर्मा

My Photo
३. श्री कृष्ण चन्द्र दूबे

My Photo
४. सुश्री Indu Arora                                                                                                                               
सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को ढेर सारी शुभकामनाए                                                                                             

रविवार, 11 जुलाई 2010

भारत प्रश्न मंच भाग-४ हिंट



तो लो हाजिर है आप सभी के लिये पहले प्रश्न का हिंट-
नीचे दिये गये चित्र मे उस राज्य के किसी स्थान को दिखाया गया है-
                                                                                                                                                                              

भारत प्रश्न मंच भाग-४

    
आदरणीय स्वजनों को मेरा नमस्कार स्वीकृत हो मै अशीष मिश्रा रविवार की इस सुहावनी सुबह को भारत प्रश्न मंच पर हाजिर हूँ. एक बार मै आपको भारत प्रश्न मंच के नियमो से पुनः अवगत करा देना चाहुँगा जिससे आपकी मेहनत बेकार ना जाये.




भारत प्रश्न मंच नियमावली-
 मै कुछ नियम बता देना आवश्यक समझुंगा जो इस प्रकार हैं-
१. इस प्रतियोगीता मे समस्त व्यक्ति भाग ले सकते हैं 
२. भारत प्रश्न मंच में प्रश्नों का प्रकाशन प्रत्येक रविवार को प्रातः १०:०० बजे किया जायेगा. 
३. प्रश्नमंच मे कुल तीन प्रश्न पुछे जायेंगे जिसमे से दो मुख्य प्रश्न रहेंगे एवं एक प्रश्न अतिरिक्त अंक के लिये रहेगा. मुख्य प्रश्न के प्रश्नो का उत्तर देने पर १५-१५ अंक एवं अतिरिक्त अंक के लिये दिये गये प्रश्न का उत्तर देने पर २० अंक प्रदान किये जायेंगे 
४. विजेता का निर्धारण प्रथम दो प्रश्नों के सबसे पहले प्राप्त उत्तर के आधार पर किया जायेगा
५. विजेता प्रतिभागी को ऑनलाइन प्रमाण-पत्र प्रदान किया जायेगा
६. प्रश्नों का उत्तर सोमवार को शाम ७:०० बजे तक दे सकेंगे.
७. परिणाम कि घोषणा सोमवार को शाम ७:05 बजे उत्तर सहित कर दिया जावेगा 
८. आपके अंक प्रत्येक बार जुड़ते चले जायेंगे एवं जब इस प्रतियोगिता का अन्तिम प्रश्न पुछा जायेगा तब जिस प्रतिभागी के सर्वाधिक अंक होंगे उसे जीनियस प्रमाण-पत्र प्रदान किया जायेगा.
9.विजेता को २० नंबर अतिरिक्त दिए जायेंगे
10.सभी प्रश्नों का उत्तर अलग-अलग टिप्पणीयों मे दीजिये. एक साथ दिये गये उत्तर मान्य नही होंगे
11.प्रश्न के प्रकशित होने के ठीक  १० मिनट बाद अर्थात १0:10 बजे आपको प्रश्न एक के उत्तर के लिये एक हिंट दिया जायेगा. जिसमे उस राज्य अथवा शहर से संबंधित चित्र होगा जिसके संबंध मे पहला प्रश्न पुछा गया है.
12. किसी भी प्रकार के विवाद कि स्थिति मे आयोजक का फ़ैसला सर्व्मान्य होगा
                                
आज का पहला प्रश्न है-
नीचे चित्र में जो जल प्रपात दिखाया गय है उसका नाम बताइये साथ ही यह भी बताएँ कि यह कहाँ स्थित है-


आज का दुसरा प्रश्न है-
नीचे लिखी गयी बातें किस अभिनेता के लिये कही गयी हैं-
"इनका जन्म सन १९२६ में अविभजित भारत मे हुआ था. इन्होने मुम्बई के एक पुलिस स्टेशन मे बतौर एक सब-इंस्पेक्टर के रुप मे काम किया था. इनकी पहली फिल्म सन १९५२ मे रिलीज हुई"


आज का अतिरिक्त अंक के लिये प्रश्न है-

इस रेलवे स्टेशन का क्या नाम है?                                                                                                        

अरे हाँ आप लोगों को तो यह बताना ही भुल गया कि अब आपको पहले प्रश्न का हिंट भी दिया जायेगा ठिक १0:10 बजे अगली पोस्ट में. हिंट मे एक और चित्र दिया जायेगा जो उस शहर अथवा उस राज्य से संबंधित रहेगा जिसके संबंध मे पहला प्रश्न पुछा गया है.


सोमवार, 5 जुलाई 2010

भारत प्रश्न मंच भाग-३ परिणाम

                                                        
आदरणीय स्वजनों को मेरा नमस्कार स्वीकृत हो. मै अशीष मिश्रा आप लोगों के समक्ष भारत प्रश्न मंच भाग-३ का परिणाम लेकर हाजिर हूँ. 
प्रथम प्रश्न का उत्तर है-
चित्र मे जो स्मारक दिखाया गया था. वह भारत के पहले प्रधानमंत्री स्व. श्री जवाहर लाल नेहरु का जन्म स्थल आनंद भवन है जो उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद मे है. हिंट मे दिखाया गया चित्र इलाहाबाद विश्व्वविद्यालय का था.
इस सम्बन्ध मे आदरणीय श्री प्रकाश गोविंद जी की एक टिप्पणी प्रस्तुत है-
स्वराज भवन- आनंद भवन 1930 में मोतीलाल ने इस भवन को राष्ट्र के नाम समर्पित कर दिया था परंतु यह अब स्वराज भवन 
के नाम से जाना जाता हैं। यह भवन नेहरू परिवार के स्मारक निधि का कार्यालय तथा चित्रकला से संबंधित बाल विद्यालय चल 
रहा है। किसी स्थान के इतिहास से परीचित होना चाहते हैं तो वहाँ के संग्रहालयको आप देख सकते हैं। ऐतिहासिक एवं अनोखी 
वस्तुओं से युक्त इस संग्रहालय की स्थापना सन् 1931 में की गई थी। इस संग्रहालय में ई। पूर्व शताब्दी के अवशेष प्रदर्शित 
किए गए हैं, जिनमें प्राचीन वाद्य यंत्र, पाषाणकालीन पत्थर, प्राचीन मूर्तियों की वीथिकाएँप्रमुख हैं।

इलाहाबाद
इलाहाबाद हमारे भारतवर्ष का एक प्रसिद्ध तीर्थस्थल माना जाता है। 
गंगा, यमुना, सरस्वती तीन भव्य नदियों का संगम यहाँ पर होता है इसलिए भारत के प्रमुख पवित्र स्थानों में इलाहाबाद प्रमुख है। 
पहले यह प्रयाग के नाम से यह स्थान प्रसिद्ध था । इलाहाबाद में श्रद्धालुओं के लिए अन्य आकर्षण के केन्द्र भी हैं:-- 
महाकुम्भ मेला जोकि अपने ऐतिहासिक, आध्यात्मिक महत्व एवं विशालता के लिए प्रसिद्ध है। इस स्थान पर बारह सालों में 
एक बार कुंभ का मेला आयोजित होता है। आस्था शिक्षा एवं संस्कृति से ओत-प्रोत इस नगरी में प्रति वर्ष माघ मेले का आयोजन 
होता है। सम्राट अकबर ने 1583 में यमुना तट पर किला बनवाया था। किले के अंदर 232 फुट का अशोक स्तम्भ आज भी 
सुरक्षित है।
दुसरे प्रश्न का उत्तर है-
प्रश्न मे जिस पुराण के संदर्भ मे पुछा गया था उसका नाम पद्मपुराण है. जो महर्षि वेदव्यास जी द्वारा रचित दुसरा पुराण है. इसमे श्लोको की संख्या पचपन हजार है. 
श्री प्रकाश गोविन्द जी एवं श्री पं.डी.के.शर्मा"वत्स" जी द्वारा इसमे वर्णित श्लोकों का अर्थ बताया गया है-

सकृदुच्चारयेद् यस्तु नारायणमतन्द्रित:। 
शुद्धान्त:करणो भूत्वा निर्वाणमधिगच्छति॥

अर्थ-जो आलस्य छोडकर एक बार नारायण नाम का उच्चारण कर लेता है, उसका अन्त:करण शुद्ध होता है और वह निर्वाण पद को प्राप्त होता है।  

यन्नामस्मरणादेव पापिनामपि सत्वरम्। मुक्तिर्भवति जन्तूनां ब्रह्मादीनां सुदुर्लभा॥

अर्थ-उन भगवान् के नाम का स्मरण करते ही पापी जीवों को भी तत्काल ऐसी मुक्ति सुलभ हो जाती है, जो ब्रह्मा आदि देवताओं के लिये भी परम दुर्लभ है। 

तदेव पुण्यं परमं पवित्रं गोविन्दगेहे गमनाय पत्रम्। तदेव लोके सुकृतैकसत्रं यदुच्यते केशवनाममात्रम्॥

अर्थ-भगवान् केशव के नाममात्र का जो उच्चारण किया जाता है, वही परम पवित्र पुण्यकर्म है। वहीं गोविन्दगेह (गोलोकधाम)-में जाने के लिये वाहन है और वहीं इस लोक में सुकृत का एकमात्र सत्र है।
और बोनस अंक के प्रश्न का उत्तर है-
कटहल
                                                                                                                                                   
भारत प्रश्न मंच भाग-३ के विजेता
 इस बार के विजेता का नाम है - श्री Darshan Lal Baweja .
भारत प्रश्न मंच की तरफ़ से आपको ढेर सारी शुभकामनाएँ. आपको यह प्रमाण-पत्र सहर्ष प्रदान किया जाता है-

सभी प्रश्नों का उत्तर देने वालो मे अन्य है-
My Photo
सुश्री अल्पना वर्मा                                                                                                                                 
प्रश्नों का उत्तर इन्होने भी दिया-
सुश्री Indu Arora
श्री पं.डी.के.शर्मा"वत्स"                                                                                                                                          

आयोजक की कलम से-
इस बार आप लोग चित्र को जल्दी पहचान नहीं पाये इसलिये मुझे एक हिंट देना पड़ा. मै आप लोगो की सलाह लेना चाहता हूँ कि क्या हर बार हिंट दिया जाये. इसके बारे मे आप लोग मुझे अवश्य बताइयेगा या फिर कोई अन्य सुझाव हो तो उसे भी बताइयेगा. इस बार आप लोगों के नाम मेरिट लिस्ट मे भी लग गये है जो जिनीयस खिताब की दौड़ मेम आपकी स्थिति बतायेगा. सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को ढेर सारी शुभकामनाएँ. रविवार को पुनः मिलेंगे तब तक के लिये जय श्री कृष्णा

रविवार, 4 जुलाई 2010

भारत प्रश्न मंच भाग-३

आदरणीय स्वजनो को मेरा नमस्कार स्वीकृत हो. रविवार की इस सुबह मै अशीष मिश्रा आप लोगों के समक्ष भारत प्रश्न मंच पर हाजिर हूँ. जैसा कि मैने पहले निवेदन किया था कि इस भाग से अलग-अलग टिप्पणीयों मे दिया गया उत्तर ही मान्य होगा, उसे लागु कर दिया गया है. दो या दो से अधिक प्रश्नों का एक साथ दिया गया उत्तर मान्य नहीं होगा और ना ही उसे प्रकशित किया जायेगा.
आज का पहला प्रश्न है-
नीचे चित्र में दिखाये गये इमारत का क्या नाम है और यह कहाँ स्थित है -  
                                                                   


आज का दुसरा प्रश्न है-
नीचे लिखी गयी बाते किस पुराण के सन्दर्भ मे है-
"इस पुराण में श्लोकों की संख्या ५०००० से भी अधिक है. एक श्लोक जो इसमे है- 'सकृदुच्चारयेद् यस्तु नारायणमतन्द्रित:। शुद्धान्त:करणो भूत्वा निर्वाणमधिगच्छति॥'. यह महर्षि वेदव्यास जी द्वारा रचित है
और आज का तीसरा बोनस अंक के लिये सवाल है-


इस वृक्ष का नाम बताइये                                                                                                                                       
विशेष सूचना- सभी प्रश्नो का उत्तर अलग-अलग टिप्पणी मे ही दें. एक सथ दिये गये प्रश्नो के उत्तर मान्य नही होंगे. मुझे विश्वास है कि आप लोग अपना सहयोग इस मंच को प्रदान करेंगे.

चलो पहले प्रश्न के लिये एक हिंट देता हूँ. जिस शहर मे यह इमारत है वहाँ के एक और इमारत की फोटो नीचे दी गयी है-